ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

नाइजीरियाई बंदूकधारियों ने 15 ग्रामीणों को मार डाला, 5 सहायता कर्मियों का किया अपहरण 

अबुजा । नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर 15 ग्रामीणों की हत्या कर दी और 5 सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी डेविड ओलोफू ने मीडिया को बताया कि हमलावर बेन्यू प्रांत के आपा इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के घरों में घुसकर उन पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के शिकार लोगों में कई सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। ओलोफू के मुताबिक गोलीबारी में कई घर तबाह हो गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। बेन्यू में पिछले एक महीने में ऐसे हमलों में 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि फुलानी चरवाहे इसके लिए जिम्मेदार हैं। बेन्यू में फुलानी जनजाति के चरवाहों के समूह और नाइजीरिया के मूल निवासियों के बीच पानी और जमीन को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। वहीं, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथियों ने बोर्नो प्रांत के नगला में 5 सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया। नगला में एक दशक से अधिक समय से सरकार के खिलाफ विद्रोह चल रहा है। अपहृत सहायता कर्मियों में अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन एफएचआई-360 के तीन कर्मी और दो ठेकेदार शामिल हैं। ये सभी नाइजीरिया के लोगों को जीवनरक्षक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का काम कर रहे थे। एफएचआई-360 ने अपने सहायता कर्मियों के अपहरण की निंदा की है। नाइजीरिया में संगठन के निदेशक इओरवा कवाघ अपेरा ने सहायता कर्मियों को बिना शर्त और तत्काल सुरक्षित रूप से आजाद करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button