ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

हमने अपने 95 फीसदी वादे पूरे किए, डबल इंजन सरकार ‎‎विफल : ‎शिवकुमार 

बेंगलुरु । कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि हम अपने वादे पूरे करते हैं। जब‎कि भाजपा कोरी घोषणाएं करती हैं। उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर आज अपनी प्र‎तिक्रिया दी है। गौरतलब है ‎कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। पीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि हम अपने वादे पूरे करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर पीएम ध्यान दे रहे हैं। लेकिन पीएम को पिछले साल भाजपा के घोषणापत्र पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे इसके साथ नहीं रह सके, यही वजह है कि यह डबल इंजन सरकार विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की गारंटी भाजपा की तरह नहीं है। हमने अपने 95 फीसदी वादे पूरे किए हैं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस यहां सत्ता में जरुरी आएगी।
गौरतलब है ‎कि कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने आज कहा था कि कांग्रेस मतलब झूठी गारंटी, कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी। कांग्रेस उस राज्य में है जहां वे कोई गारंटी नहीं दे सकते। और उनकी वारंटी भी समाप्त हो गई है। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार का मुकाबला करने में कांग्रेस की कोई दिलचस्पी नहीं थी क्योंकि वह स्वयं भ्रष्टाचार का स्रोत थी। पीएम ने कहा कि मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य बेतहाशा खर्च अपनी दलगत भलाई के लिए कर रहे हैं। राज्य डूबते चले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों का भी ये खा जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती।

Related Articles

Back to top button