ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, तीन लोग गंभीर घायल।

मुरैना जिले से एक भीषण सड़क हादसा जहां नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार मां-बेटे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।एक घायल का इलाज ग्वालियर और दो घायलों को जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना नूराबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर जिले के घाटीगांव निवासी सियाराम गुर्जर बुधवार की शाम 35 वर्षीय पत्नी मीना, 6 वर्षीय बेटा कान्हा, 65 वर्षीय सास त्रिवेणी और परिजन सहित धौलपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा थे। सियाराम का परिवार और उसके ससुराल पक्ष ऑटो रिक्शा में सवार होकर बानमौर साइड से मुरैना की तरफ आ रहे थे। तभी जड़ेरुआ और छौंदा पुल के बीच ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रहे तेज गति से ट्रक ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार सभी लोगसड़क पर जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नूराबाद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने 35 वर्षीय मीना गुर्जर को मृत घोषित कर दिया था। जबकि उसके 6 वर्षीय बेटे कान्हा और मृतका के पति सियाराम गुर्जर को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया था। जहां रास्ते में 6 वर्षीय बालक ने भी दम तोड़ दिया। मीना के शव का मुरैना में और मृतक बालक कान्हा का ग्वालियर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button