मुख्य समाचार
13 मई को कमलनाथ के जौरा आगमन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित ।
जौरा मनोज सिंह (गुर्जा) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 13 मई को जौरा आगमन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जौरा सबलगढ़ सुमावली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया 26 अप्रैल को जेल रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौरा कार्यालय पर आयोजित बैठक में अपनी बात कहते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि 13 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जौरा आ रहे हैं उनकी आम सभा को सफल बनाने अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने के लिए आप सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता गण पूरी तरह से सक्रिय हो जाएं सभी कांग्रेसी अपने अपने स्तर पर जौरा में होने वाली आम सभा में अधिक से अधिक जनमानस को एकत्रित करें गुर्जर ने कहा कि गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से भी आम जनों को अवगत कराएं तथा 15 माह की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों से भी ग्रामीणों को अवगत कराएं उन्होंने सबलगढ़ जौरा सुमावली विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को सभा में अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपते हुए अभी से कार्य करने की बात कही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने कहा कि 13 मई को जौरा के साथ-साथ कमलनाथ की अंबाह में भी जनसभा है इसलिए दो जगह आमसभा होने से व्यवस्थाएं रहेंगी जौरा में होने वाली आमसभा के लिए आप लोग अभी से गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार शुरू करें भाजपा की मनमानी नीतियों किसान विरोधी योजना की भी जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को दें जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव शहर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में 13 मई को जौरा में पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने की लिए सक्रिय होने की बात कही स्वागत उद्बोधन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सिंह सिकरवार ने दिया यहां पर सबलगढ़ विधायक बैजनाथ सिंह कुशवाहा पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्र सोबरन सिंह सिकरवार, भानूप्रताप सिंह सिकरवार पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ट कांग्रेस नेता,जौरा क्षेत्र प्रत्याशी रहे पंकज उपाध्याय युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव सबलगढ़ से उमेश मंगल वरिष्ठ कांग्रेसी निरंजन सिंह सिकरवार ओमप्रकाश गुप्ता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संजू शर्मा पार्वती जाटव रानी खान सुनील शर्मा राम लखन दंडोतिया रवि उपाध्याय मानवेंद्र सिंह गांधी सुभाष सिकरवार उमा चरण कटारी राम कुमार पाराशर कुलदीप सिंह रामू तोमर मुरारीलाल अमर बलवीर कुशवाह पवन शर्मा डॉ सुरेश शर्मा शहाबुद्दीन उस्मानी राजेंद्र जादौन हरि सिंह कुशवाह जिला पंचायत सदस्य पूरन धाकड़ दिलीप जैन सोनू गॉड महावीर जैन सोनाराम ब्यास भगवान शाक्य कुलदीप सिकरवार दिलीप गुर्जर आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे बैठक पश्चात कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की आम सभा के लिए कृषि उपज मंडी मैदान, पचवीघा, एवं मई वाले कुए के पास स्थित सभा स्थलों को भी देखा



