मुख्य समाचार
मुरैना निगम आयुक्त संजीव जैन का हुआ तबादला बने संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के मुरैना निगम आयुक्त संजीव कुमार जैन को हटा दिया गया है। संजीव कुमार जैन को मूल विभाग में भेजा गया है। जैन ग्वालियर जिले में जॉइंट कलेक्टर बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में बताया है कि मुरैना नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार जैन (राप्रसे 2013) की सेवाएं नगरीय विकास एवं आवास विभाग से वापिस लेते हुए, प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रुप से आघामी आदेश तक सयुंक्त कलेक्टर जिला ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया जाता है।
