ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने रायपुर सहित 10 जिलों में यलो अलर्ट किया जारी

रायपुर। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में थोड़ी ठंडकता बनी रही। हालांकि मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रहा, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई।मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 

Related Articles

Back to top button