ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

 शिंदे और फडणवीस करेंगे पदों की अदला-बदली, खफा होकर सीएम ने ली छुट्टी

मुम्बई । महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना को तोड़कर सरकार तो बना लिया है, लेकिन गठबंधन सरकार में असंतोष अब सामने आने लगा है। प्रदेश में जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं उससे आसार बन रहे हैं कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। इस कारण लोकसभा के चुनाव राष्ट्रपति शासन में होंगे। गौरतलब है की भाजपा देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को केंद्र में मंत्री बनाने की अटकलें हैं। इससे सरकार में असंतोष बढ़ गया है।
उधर, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को सनसनीखेज दावा किया है। जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा आलाकमान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपने पदों की अदला-बदली करने के लिए कहा है। जिस वजह से सीएम शिंदे नाखुश है और तीन दिनों की छुट्टी पर चले गए है। एनसीपी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि शिंदे और फडणवीस के बीच पदों की अदला-बदली होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में दिल्ली में बैठकें भी हुई हैं। उन्होंने ट्वीट किया क्या यह सच है? मीडिया के सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच पद की अदला-बदली की जाएगी। दिल्ली में गुपचुप बैठकें हुई…।
एनसीपी नेता ने ट्वीट में आगे कहा कि इसलिए एकनाथ शिंदे ने तीन दिनों की छुट्टी ली है। उन्होंने कहा क्या ये भी सच है? खबर है कि एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रालय के काम से तीन दिन की छुट्टी ली है। मीडिया के सूत्रों का कहना है कि शिंदे ने छुट्टी इसलिए ली है, क्योंकि वह इस बात से खफा हैं कि भाजपा चाहती है कि वह देवेंद्र फडणवीस के साथ मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में अपने पदों की अदला-बदली करें।
उधर, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ भाजपा एक अलग सियासी गणित बिठाने की कोशिश में है। जो शिंदे खेमे को रास नहीं आ रही है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यदि सीएम शिंदे समेत शिवसेना के 16 विधायकों अयोग्य हो भी जाते है तो ऐसी स्थिती में भाजपा सरकार बनाने के लिए अंदर ही अंदर प्लान-बी पर काम कर रही है। रिपोट्र्स की मानें तो एक बार फिर अजित पवार के साथ मिलकर भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है।

Related Articles

Back to top button