ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कोतवाली थाना क्षेत्र से जवान लड़किया गायब माता-पिता पुलिस के लगा रहे चक्कर नहीं हो रही सुनवाई ।

मुरैना। थाना सिटी कोतवाली में भटकते रहते हैं लोग नहीं होती सुनवाई कई मामले पहुंचते हैं एसपी ऑफिस वहां भी किसी का निराकरण होता है किसी का नहीं और कोई थक हारकर खामौश बैठ जाता है ऐसी ही घटना देखने को मिली है मुरैना में जहां दो जवान लड़कियों का गायब हो गई हैं। वहीं लड़कियों के माता पिता का कहना है कि उनकी लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग मानकर चल रही है। लड़कियों के माता-पिता पहले कोतवाली थाने गए लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं की गई, उसके बाद मंगलवार को वे एसपी की सुनवाई में एसपी आफिस गए जहां प्रभारी एसपी रायसिंह नरवरिया को उन्होंने पूरी बात बताते हुए लड़कियों की बरामदी की गुहार लगाई। बता दें, कि सिंगल बस्ती निवासी दोनों अधेड़ एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनकी दो जवान बेटियों का अपहरण कर लिया गया है। बाद में उन दोनों युवकों के परिजन उनके घर पर आए और पुलिस में न जाने की धमकी देने लगे। लेकिन दोनों अधेड़ दम्पत्ति नहीं माने और कोतवाली थाने पहुंचे तथा उन्होंने थाना प्रभारी को पूरी बात बताई लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने के बाद लड़कियों को खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जिससे दोनों लड़कियां आज भी उन युवको के कब्जे में हैं। अधेड़ दम्पत्ति ने बताया कि घटना 2 अप्रेल 2023 की है। सुबह के लगभग 11 बज रहे थे। लड़कियों के माता-पिता घर पर नहीं थे। उसी वक्त आरोपी प्रदीप जाटव व सुनील जाटव उनके घर में आए और दोनों लड़कियों को अपने साथ ले गए। आरोपियों के घरवाले दे रहे धमकी दोनों अधेड़ दम्पत्ति ने बताया कि दोनों आरोपियों के माता-पिता उनके घर आए और केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। दोनों माता-पिता को डर है कि कहीं उनके लड़कियों के साथ कोई हादसा घटित न हो जाए। पहले तो कोतवाली थाना प्रभारी मामला समझ नहीं पाऐ कौन सा मामला हमारे यहां ऐसा कोई मामला नहीं बाद में बोले हां अपराध पंजीबद्ध है योगेन्द्र सिंह जादौन थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button