ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ट्रक की टक्कर के बाद बुलेट में लगी आग, जिंदा जले दो युवक

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बुलेट और ट्रक में आग लग गई। जिसमें बुलेट सवार कपड़ा व्यापारी के बेटे अभिषेक बजाज और उनके साथ मौजूद राहुल कुमार की मौत हो गई।हादसे के बाद कांठ रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया। मझोला के मानसरोवर कॉलोनी निवासी मनोज बजाज की कपड़े की दुकान है।कांठ रोड पर दीवान शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रॉली को बचाने के चक्कर में छजलैट की ओर से आ रहे ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी।

इस टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ तो लोग दौड़े।हादसे के बाद राहुल कुमार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिरा।चालक बुलेट को घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान बुलेट की पेट्रोल की टंकी फट गई। जिससे बुलेट में आग लग गई। अभिषेक बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि राहुल की दुर्घटना में मौत हुई। आग तेजी से फैली और ट्रक को भी अपनी चपेट में ले गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जले हुए वाहनों को सड़क किनारे करवाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया गया है।

 

Related Articles

Back to top button