ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

कश्मीर में ‘डंकी’ की शूटिंग करेंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोग उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसी साल के आखिर में रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म डंकी उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है। बताया जा रहा है कि डंकी में किंग खान जो करने वाले हैं वो इससे पहले उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया है।

सबसे अलग होगा शाहरुख का किरदार

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में कहा, ‘स्वदेस के बाद डंकी शाहरुख की लीक से हटकर फिल्म होगी। वह एक प्रवासी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, यह उसके द्वारा पहले की गई किसी भी भूमिका के विपरीत है। उनकी हालिया फिल्मों पठान और जवान की तुलना में यह बहुत अलग फिल्म है। उनकी पिछली फिल्में एक्शन बेस्ड थीं, लेकिन डंकी में बहुत कम ही ऐसा कुछ देखने को मिलेगा।”

कश्मीर में शूटिंग करेंगे किंग खान

जानकारी के मुताबिक शाहरुख अब डंकी के शेड्यूल के लिए कश्मीर रवाना हो गए हैं। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले कश्मीर आउटडोर पर बहुत अधिक डिटेल उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक सूत्र का कहना है कि लोकेशन का इस्तेमाल उस तरह से नहीं किया जाएगा जैसे हिंदी सिनेमा में आमतौर पर किया जाता है। सूत्र ने कहा, “यह गाने की शूटिंग के बारे में नहीं है।” बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्मों का स्पेशलिस्ट कहा जाता है। अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाई हैं सभी ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है।

 

Related Articles

Back to top button