ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

किराना दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख।

मुरैना के जौरा रोड स्थित एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लगभग दो से ढाई लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग सोमवार की सुबह 3 बजे के लगभग लगी थी। जौरा रोड पर दंडौतिया मार्केट के सामने बंटी नामक युवक की किराने की दुकान है। दुकान शेरा किराना स्टोर के नाम से है। घटना वाले दिन दुकान मालिक बंटी उसी दुकान की छत के ऊपर सो रहा था। रात में उसने दुकान के अन्दर से धुआं निकलता देखा तो वह तुरंत नीचे आया और शटर खोलकर देखा तो दंग रह गया। आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया था। दुकान का जला सामान दुकान का जला सामान एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड अगर समय रहते फायर ब्रिगेड आ जाती तो शायद आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। दुकान का कुछ सामान बच सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड पूरे एक घंटे बाद वहां पहुंची तब तक आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। आग भड़कने के बाद फैल गई तथा उसने दुकान का सामान पूरी तरह से राख कर दिया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस जब सिविल लाइन थाना पुलिस को आग लगने की सूचना मिली तो वह रात में पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आग लगने के कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार बंटी दुकानदार बंटी कहते हैं अधिकारी आग संभवत: बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। पूरी दुकान में फैली वायरिंग काफी पुरानी थी जिसकी वजह से शार्ट सर्किट हुआ है। आग से लगभग दो से ढाई लाख रुपए का सामान जला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button