ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

गोरखपुर । आसमान में बादलों की मौजूदगी धूप की राह में रोड़ा बनने लगी है। ऐसे में तेजी से बढ़ रहा तापमान बीते तीन दिन में नियंत्रण में आ गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इसे लेकर और खुशखबरी देने वाला है।पूर्वानुमान के अनुसार गोरखपुर और आसपास के जिलों में बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। सोमवार यानी आज जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के बीच गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी तो कुछ पर पांच से 10 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इधर, मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।तापमान के आंकड़ों की बात करें तो तीन दिन पहले तक जो अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला जा रहा था, वह 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट कर रहा गया है। 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री तक आ गया है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के औसत तापमान के मानक पर है। विभाग आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जता रहा है।

 

Related Articles

Back to top button