ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बीजापुर में डिवाइडर से टकराई पिकअप, 24 लोग घायल

बीजापुर | नेलसनार से धर्मापुर लौट रहे पिकअप वाहन बीजापुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों को ज्यादा चोट लगी हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे के करीब नेलसनार से सगाई कार्यक्रम से धर्मापुर लौट रही पिकअप वाहन बीजापुर पहुंचते ही कलेक्ट्रेट के सामने डिवाइडर से जा टकराई। इससे वाहन में बैठे 24 लोग घायल हो गए। इनमें से कडती चिन्नाक्का को कमर में, इरपा राजू को सर में व इरपा चन्द्रू को सर व हाथ मे चोट लगी है।

अन्य को मामूली चोट पहुंची हैं। सभी का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम को जैसे ही घटना की खबर लगी वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम ने बताया कि नेलसनार से सगाई कार्यक्रम कर ये धर्मापुर लौट रहे थे। इसी बीच कलेक्ट्रेट के सामने डारापारा चौक के पास वाहन डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन धर्मापुर के सूरज सरकार की है। घटना के बाद से वाहन चालक फरार है।

 

Related Articles

Back to top button