ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कर्नाटक चुनाव में आत्मविश्वास से भरे हैं एचडी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी

बैंगलुरू । कर्नाटक में देवेगौड़ा परिवार में पारिवारिक कलह खत्म होने के बाद जद (एस) किंगमेकर बनने को लेकर आश्वस्त है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने अकेले ही राष्ट्रीय दलों, कांग्रेस और भाजपा के हमले का सामना किया है। कुमारस्वामी इस बार आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। पार्टी दक्षिण कर्नाटक में अधिकतम सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है, उत्तर कर्नाटक में भी दोहरे अंकों में सीटें जीतने के बारे में आश्वस्त है।
ऐसा लगता है कि जद (एस) के लिए सब कुछ सही समय पर हो गया है। देवगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने हासन सीट से टिकट की मांग की। भवानी रेवन्ना के बेटों ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना, एमएलसी सूरज रेवन्ना भी अपनी मां की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। इससे पहले सूरज रेवन्ना ने अपने चाचा कुमारस्वामी पर हमला बोला था। कुमारस्वामी भवानी रेवन्ना को टिकट देने को तैयार नहीं थे। आखिरकार, भवानी रेवन्ना पीछे हट गईं और हासन से स्वरूप प्रकाश को टिकट दिया गया। स्वरूप प्रकाश का समर्थन करने के लिए अब भवानी रेवन्ना खुलकर सामने आई हैं और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी की एकता और प्रकाश को जिताने के अपने संकल्प पर जोर दिया। इससे जद (एस) कार्यकर्ताओं में सही समय पर सही संदेश गया है।
जद (एस) कानूनी सेल के प्रमुख और अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एपी रंगनाथ ने मीडिया से कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जब हिजाब, हलाल का संकट और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) जैसे विवादों से राज्य अराजकता में था, तब कुमारस्वामी अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों के लिए एक आवाज बन गए थे। चुनाव में इसका भरपूर फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि कुमारस्वामी तब एक स्वर में बोले। कांग्रेस में सिध्दारमैया और शिवकुमार ने बहुमत के वोट खोने के डर से अलग-अलग बात की। उन्होंने कहा कि हम मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध थे।

Related Articles

Back to top button