ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन।आज मोदी करेंगे वर्चुअली भूमि पूजन।

ग्वालियर में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का आज ( 24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। 462.79 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास के इस कार्य के भूमिपूजन के लिए एलएनआई में सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम में सांसद विवेक शेजवलकर सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ रेलवे के GM, अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मोदी भूमिपूजन के अलावा विरलानगर से उदी मोड स्टेशन तक लाइन पर किए गए इलेक्ट्रिफिकेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहा है स्टेशन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य हैदराबाद की केपीसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका मिला है। कंपनी को विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का काम दो साल में पूरा करना है। नया भवन ग्वालियर के ऐतिहासिक हैरिटेज की तर्ज पर बनाया जाएगा। यहां 21 एक्सलेटर और 19 लिफ्ट लगाई जाएगी इस नए प्रोजेक्ट के बाद ग्वालियर में रेलवे प्लेटफॉर्म की संख्या छह हो जाएगी। यहां वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट की तर्ज पर यह स्टेशन बनेगा। भूमि पूजन के बाद काम में आएगी रफ्तार रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण एवं सौदर्यीकरण के इस प्रोजेक्ट पर काम तो शुरू हो चुका है लेकिन भूमि पूजन न होने से मुख्य कार्य शुरू नहीं हुआ था भूमि पूजन होने के बाद अब इस कार्य में भी गति आएगी। प्रोजेक्ट के लिए अभी तक पेड़ों की कटाई सहित अन्य काम चल रहे थे। रेलवे के झांसी मंडल द्वारा इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button