ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रीवा में तेज आंधी तूफान बारिश के कारण प्रधानमंत्री की सभा के पर्दे फटे।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी, तूफान, बारिश का दौर रहा. रीवा में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए के लगाए गए डोम के पर्दे आंधी के कारण फट गए, पोस्टर, बैनर हवा में लहराकर गिर गए. सोमवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी की सभा होना है. इसके अलावा जबलपुर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई है, वहीं ग्वालियर, सतना, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, दमोह, मंडला, खुजराहो और नौगांव में हल्की बारिश हुई. जिससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. बताया जाता है कि 24 अप्रेल को रीवा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा है. कार्यक्रम के लिए विशाल डोम बनाया है, सभा में पहुंचने वाले आमजन को कोई दिक्कत व परेशान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है. लेकिन एक दिन पहले आज रीवा में चली तेज आंधी के कारण सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया. कार्यक्रम स्थल पर लगे डोम व उसके पर्दे फट गए, पोस्टर व बैनर भी गिर गए. हालांकि आंधी चलने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी तत्काल पहुंच गए थे, जिन्होने सबकुछ व्यवस्थित करने के लिए तैयारी शुरु कर दी. मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार को भी कई शहरों में आंधी व बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम के एक टर्फ लाइन मध्यप्रदेश से साउथ तमिलनाडू से गुजर रही है, इस कारण एमपी में बारिश का दौर शुरु हो गया है. यदि पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो मलाजखंड में 12.9, सिवनी में 2.0, छिंदवाड़ा में 0.2 मिमी बारिश हुई. जबलपुर, भोपाल, सागर, मंडला में भी बूंदाबांदी हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button