ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

महिला इंजीनियर के घर से 9वीं- 10वीं शताब्दी की 55 मूर्तियां बरामद 

चेन्नई । तमिलनाडु के राजा अन्नामलायपुरम मैं एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शोभा के घर से 55 मूर्तियां बरामद की गई हैं। यह सभी मूर्तियां 9वीं और 10वीं शताब्दी की बताई जा रही हैं। शोभा ने इन्हें अपने घर के बगीचे में जमीन के अंदर रखा हुआ था।एंटी आइडियल स्मगलिंग यूनिट को मूर्तियों की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। उसके आधार पर जब जांच की गई,तब 55 मूर्तियां बरामद हुई। महिला का पति अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। यह महिला बिना कागजात लिए पुरातत्व महत्व की मूर्तियां खरीदती थी। उसने कहा वह अपने घर में म्यूजियम बनाना चाहती थी। जांच एजेंसी को शोभा द्वारा मूर्ति तस्कर दीनदयालन से भी मूर्तियां खरीदने की जानकारी मिली थी। जांच एजेंसी के अनुसार यह इंजीनियर दंपत्ति पुरातत्व की मूर्तियों को विदेश में बेचने का धंधा करते हैं। फरवरी माह में भी इनके घर से 17 मूर्तियां बरामद की गई थी। तभी से जांच एजेंसियों की निगाह शोभा पर थी।

Related Articles

Back to top button