ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

प्रेम प्रसंग में युवक युवती ने कुंए में कूदकर दी जान।

मध्य प्रदेश सिंगरौली में कुएं में एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना वॉर्ड क्रमांक 41 की है। जहां पार्षद के घर के बगल में स्थित कुएं से युवक-युवती का शव पानी में तैरता नजर आया। हैरानी बात ये है कि दोनों मृतक के हाथ रस्सी से बंधे हुए है। वहीं जैसे ही लोगों की नजर कुएं में तैरती हुई लाशों पर पड़ी, तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर एफएसएल, एसडीआरएफ और कोतवाली पुलिस पहुंची। इस दौरान कुएं के आसपास लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम संस्कार जायसवाल और मृतिका का नाम पायल केवट बताया जा रहा है। वहीं मृतक युवती सफाई कर्मी बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया तो मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। लेकिन ये हत्या है या फिर आत्महत्या ये पुलिस के लिए जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button