ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

मोदी सरकार के इस मंत्री ने कह दी ये बड़ी बात, डॉलर को टक्कर देगा रुपया?

हर देश की अलग-अलग मुद्रा होती है. उन मुद्राओं के तहत ही देश में व्यापार और वित्तीय लेनदेन संभव हो पाता है. वहीं मुद्राओं के जरिए ही अंतर्राष्ट्रीय व्यापार भी संभव हो पाता है. फिलहाल अमेरिकी डॉलर को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ज्यादा तवज्जो दी जाती है लेकिन अब भारतीय मुद्रा रुपया भी अपनी पहुंच दूर तक स्थापित करने जा रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई कि कारोबारी जल्द ही रुपये में विदेशी व्यापार का निपटान कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के कई बैंक भारतीय बैंकों के साथ विशेष वोस्ट्रो खाते खोल रहे हैं.

कारोबार

भारत की ओर से लगातार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रुपये में किए जाने के लिए कोशिशें की जा रही है. साथ ही कई अहम कदम भी इसके लिए उठाए गए हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्रिटेन, सिंगापुर और न्यूजीलैंड सहित 18 देशों के संबंधित बैंकों के साथ विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता (एसआरवीए) खोलने के 60 अनुरोधों को मंजूरी दी है.

डॉलर

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक इस मुद्दे पर विभिन्न देशों में अपने समकक्षों के साथ चर्चा कर रहा है. गोयल ने कहा, ”हम जल्द ही कई देशों के साथ रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार होते हुए देखेंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और कनाडा जैसे विकसित क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत उन्नत चरणों में है.

रुपया

मंत्री ने कहा, ”पूरी दुनिया भारत के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता करना चाहती है.” उन्होंने कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना के दूसरे चरण के बारे में कहा कि बहुत जल्द योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button