ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पुलिस ने युवक को जमकर पीटा, शराब केस में फंसाने दी धमकी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार में पुलिस की क्रूरता सामने आई है. भितरवार में शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर सिपाहियों ने युवक को जमकर पीटा और एक लाख रुपए की मांग की. युवक ने किसी तरह से 53 हज़ार रुपए मंगवाकर पुलिस को दिए, तब उसे छोड़ा गया. ASP ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया है. भितरवार थाना के केरुआ गांव का रहने वाला रविंद्र खरीदारी करने भितरवार आया था. भितरवार के बाजार में मौजूद सिपाही मुलायम और मलखान ने रविंद्र की गाड़ी को रोक लिया. सिपाहियों ने रविंद्र को हेलमेट ना पहनने की बात को लेकर फटकार लगाई और उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली. रविंद्र ने गाड़ी रोककर चाबी निकालने का विरोध किया, जिस पर सिपाही मुलायम और मलखान ने उसे पीटना शुरू कर दिया. बाजार से मारपीट करते हुए दोनों सिपाही रविंद्र को लेकर थाने पहुंच गए थाने में सिपाहियों ने रविंद्र से एक लाख की मांग की और ना देने की एवज में उसे शराब के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. जब रविंद्र ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया. रविंद्र ने किसी तरह अपने घरवालों को बुलाकर 53 हजार रुपए पुलिसवालों को दिलवाए. 53 हज़ार रुपए वसूलने के बाद सिपाहियों ने रविंद्र को छोड़ दिया. अब इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंची है. जिस पर ASP ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button