ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बौद्ध धर्म ने विश्व को शांति व करुणा का संदेश दिया हैं, देश को इसी भावना की जरूरत- घनश्याम सिंह

सेंवढ़ा में जाटव समाज के सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन दतिया। बौद्ध धर्म ने विश्व को शांति और करुणा का संदेश दिया है, आज इसी भावना की देश में जरूरत हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को सेंवढ़ा के सनकुआ धाम पर विधायक निधि 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले जाटव समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बौद्ध विहार में सँस्कृति और सभ्यता का विकास होता हैं, मैं विधायक होने के नाते जो सहयोग कर पा रहा हूँ उस लायक मुझे आपने ही वोट का सहयोग देकर बनाया हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने देश को विश्व का सर्वाेत्तम संविधान दिया, आज कुछ लोग संविधान को बदलने का षडयंत्र कर रहे हैं। देश में समरसता की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री सिंह ने बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद प्राप्त कर सामुदायिक भवन के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। कार्यक्रम आयोजन समिति ने विधायक घनश्याम सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जयवेंद्र सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जनवेद सिंह कुशवाहा, राजेंद्र नोनेरिया व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button