मुख्य समाचार
दिल्ली के साकेत कोर्ट में वकील के वेश में आए अनजान व्यक्ति ने चलाई गोली गोली महिला के पेट में लगी हालत गंभीर।
दिल्ली। साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग के दौरान महिला को पेट में गोली लगी है। दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस के मुताबिक चार राउंड फायरिंग हुई। एक व्यक्ति वकील के भेष में आया था, जिसने गोलियां चलाईं। घायल महिला को AIIMS ले जाया गया है।
