ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कलयुगी पिता ने दूसरी शादी के लिए अपने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट।

मुंबई। एक शख्स ने दूसरी शादी करने के लिए अपने मासूम बेटे की जान ले ली। इतना ही नहीं सबूत छिपाने के लिए उसने बच्चे का शव नाले में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अपने बेटे की जान दूसरी शादी करने के लिए ली। क्योंकि जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने शर्त रखी थी कि तभी शादी करेगी जब वह अपनी पत्नी और बेटे को खत्म कर देगा। इसके बाद उसने बच्चे को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि शाहू नगर थाने के कर्मचारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला। शव एक प्लास्टिक की थैली में था। मृतक के सिर और दाहिनी कलाई को चूहों ने काट लिया था। पहले मासूम की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में जब बच्चे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने मां पुलिस थाने पहुंची तब पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। बच्चे के रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके पिता धारावी झुग्गी में रहते थे, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोपी एक कपड़ा कारखाने में एक दर्जी के रूप में काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चॉकलेट देने के बहाने से अपने बेटे को ले गया और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने बच्चे के शव को माहिम क्रीक में फेंक दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button