ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

पेपर लीक करने पर आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग

जयपुर। पेपर लीक मामले में आरपीएससी मेंबर की संलिप्तता सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी युवाओं के भविष्य की चिंता को लेकर मैदान में उतर गई है। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का मनोबल टूटने लगा है। पेपर लीक में आरपीएससी मेंबर की भूमिका सामने आई है यह शासन व्यवस्था पर कलंक है। इससे लाखों युवाओं की कड़ी मेहनत, समय, धन और भविष्य पर प्रश्न चिह्न उठा है। यह अक्षम्य है।

आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन में आगे कहा कि RPSC मेंबर की संलिप्तता से चेयरमैन की भूमिका की भी जांच हो और उनको बर्खास्त किया जाए। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बाबूलाल कटारा के ऐसे काम से आयोग की साख को नुकसान पहुंचा है। लगातार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बावजूद आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई न होना इस बात का संकेत है कि ऐसे लोगों को राजनीतिक और अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।

आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि भविष्य में युवाओं के साथ ऐसा कोई खिलवाड़ न हो। पारदर्शिता से परीक्षाओं का आयोजन करवाकर बेरोजगारों को समय पर नौकरी दी जाए। जयपुर कलेक्टर को जिला अध्यक्ष कमल भार्गव और लोकसभा प्रभारी अर्चित गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।

 

Related Articles

Back to top button