ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रेलवे फाटक उठाते समय अचानक बैरियर टूटकर गिरा लोगो में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर में रेलवे की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी गुजरने के बाद जैसे ही बैरियर उठा फिर अचानक उसका रेलिंग टूट कर नीचे गिर गया। इस हादसे में फाटक पार कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। बैरियर उनके ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पूरा मामला तारबाहर फाटक का है।दरअसल, तारबाहर रेलवे फाटक हमेशा बंद रहता है, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। आउटर के इस लाइन में मालगाड़ियां गुजरती है और गाड़ी पार होने पर बैरियर खुलता है। रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी फाटक बंद था। इस दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी, जिसके कारण बैरियर के दोनों तरफ ट्रैक पार करने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।मालगाड़ी गुजरने के बाद बैरियर खुल कर ऊपर उठ गया।

इतने में लोग ट्रैक पार करने लगे। तभी अचानक ऊपर उठा हुआ बैरियर टूट कर नीचे गिरने लगा, जिसे देखकर लोग अपनी-अपनी गाड़ी छोड़कर इधर, उधर भागने लगे। इसके चलते वहां अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बैरियर टूटकर नीचे गिर गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को चोंट नहीं लगी। लेकिन, बैरियर किसी के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।तारबाहर में रेल हादसा होने के बाद आधी तरफ अंडर ब्रिज बनाया गया है। वहीं, आउटर के एक लाइन को छोड़ दिया गया है, जहां लोगों की मांग और आंदोलन के बाद अंडरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। इस बीच रेलवे के मैटेंनेंस विभाग ने बैरियर पर ध्यान नहीं दिया। लंबे समय से बैरियर का मैंटेनेंस नहीं किया गया है, जिसके कारण बैरियर टूट गया। इस हादसे से रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

 

Related Articles

Back to top button