ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सलमान खान के बाद राखी सावंत को मिले धमकी भरे ईमेल

बॉलीवुड की ड्रामा गर्ल राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच अब अदाकारा को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसमे कहा जा रहा है कि राखी सावंत को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें ‘इस मामले से बाहर रहने’ के लिए कहा गया है।

राखी को मिला धमकी भरा मेल

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया था कि वह सलमान खान को मारना चाहते है। बिश्नोई के इस खुलासा के बाद हर तरह अफरा-तफरी का माहौल है। सलमान खान की सिक्योरिटी भी काफी बढ़ा दी गई है। बीते दिनों सलमान को कई धमकी भरे मेल मिले थे। वहीं अब राखी सावंत को कुछ ऐसे ही धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें ‘इस मामले से बाहर रहने’ के लिए कहा गया है। मेल में लिखा गया है कि गैंग मुंबई में सलमान को मारने की योजना बना रहा है।

प्रिंस मावी के नाम से आए दो ईमेल

राखी ने खुलासा किया कि उन्हें जो ईमेल मिला है, उसके लिए वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई लीगल एक्शन नहीं ले रही हूं। मैं डरी हुई हूं और कन्फ्यूज भी हूं। मुझे समझ नही आ रहा कि क्या करूं। मैं इसे भगवान पर छोड़ रही हूं।’ राखी को प्रिंस मावी नाम के एक व्यक्ति से दो ईमेल मिले। राखी को पहला ईमेल 18 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर भेजा गया था और दूसरा ईमेल 18 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 19 मिनट पर आया था।

राखी ने बिश्नोई समाज से मांगी थी माफी

बता दें, बीते महीने राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए बिश्नोई समाज से कान पकड़कर माफी मांगी थी। राखी सावंत ने कहा था- ‘सलमान खान एक नेक इंसान है। गरीबों के दाता है और लेजेंड है। उनके लिए दुआ करो। वो लोगों के लिए इतना करते हैं। मैं चाहती हूं कि सलमान भाई के दुश्मनों की आंख फूट जाए। मैं बिश्नोई समाज से कान पकड़कर माफी मांगती हूं। सलमान खान को छोड़ दो।

 

Related Articles

Back to top button