ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम हुआ जारी

Result: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) श्रेणी 1 और 2 का प्रारंभिक परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – gpsc.gujarat.gov.in पर देख सकते हैं।

गुजरात लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में कुल 3,806 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। जो मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।

गुजरात लोक सेवा आयोग की नोटिस के अनुसार, कुल 3806 उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। यह परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवारों को आयोग के निर्देशानुसार विस्तृत आवेदन पत्र में मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए फिर से आवेदन करना होगा।

सीसीई परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। जो सामान्य पुरुष के लिए – 184.77, सामान्य महिला – 163.56, ईडब्ल्यूएस पुरुष – 184.77, ईडब्ल्यूएस महिला – 163.56, एसईबीसी पुरुष – 184.77 और एसईबीसी महिला – 163.56 है।

ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर, “पात्रता सूची (मुख्य) 20/2022-23 गुजरात प्रशासनिक सेवा, कक्षा-1, गुजरात सिविल सेवा, कक्षा-1 और कक्षा-2 और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा, कक्षा-2 कक्षा-1 और” पर क्लिक करें।

अब परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट डाउनलोड करें और उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।

 

Related Articles

Back to top button