ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मेजर थैलेसिमिया से पीड़ित मयंक के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, बोन मेरो ट्रांसप्लांट में 41 लाख रूपए का आएगा खर्च

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में अब वो दिन लद गए जब किसी गरीब मरीज को इलाज के लिए पैसे न होने पर जान गंवानी पड़ती थी। प्रदेश की संवेदनशील सरकार की जनमहत्वाकांक्षी योजनाओं ने गरीब से गरीब परिवार में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का रास्ता खोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से सरकार गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार में लगने वाली बड़ी-बड़ी राशि जरूरतमंदों को प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एक पिता के निवेदन पर मेजर थैलेसिमिया से पीड़ित नौ साल के मासूम के बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए 40 लाख 80 हजार रूपए देने का आश्वासन दिया है। इसमें से 18 लाख रूपए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से पहले ही जारी की जा चुकी है।

रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में रहने वाले रवि गोस्वामी का नौ साल का बेटा मयंक दस माह की उम्र से ही मेजर थैलेसिमिया से पीड़ित है। उसे हर 15 दिनों में खून चढ़ाना पड़ता है। बेंगलुरू के एनएच मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर ने उसकी विस्तृत जांच के बाद बीमारी के इलाज के लिए बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी है जिसमें करीब 41 लाख रूपए का खर्च आएगा। मजदूरी और गैस चूल्हा सुधारने का काम करने वाले रवि गोस्वामी के लिए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम सपना ही था।

गोस्वामी आज गुढ़ियारी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे और मुख्यमंत्री से अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 18 लाख रूपए उसे मिल चुके हैं, पर लाख कोशिशों के बाद भी वह शेष राशि का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने उनके हालात जानकर तत्काल ही शेष राशि की व्यवस्था का भरोसा दिलाया। रवि गोस्वामी ने इस संवेदनशीलता और सहृदयता के लिए अपने परिवार की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button