ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा बनीं दबंग, लोगों को पसंद आया सोनाक्षी का ये लुक

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में अपनी जर्नी की शुरुआत करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रज्जो के सीधे-सादे किरदार से लेकर अकीरा शर्मा तक का धाकड़ किरदार निभाया है।

अब बॉलीवुड की ‘रज्जो’ बिल्कुल नए लुक और नए अंदाज में ओटीटी पर अपना डेब्यू करने की तैयारी कर चुकी हैं। उनकी पहली ओटीटी सीरीज ‘दहाड़’ का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह अपने पहले को-स्टार सलमान खान को अपने दबंगई लुक से कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा बनीं दबंग

सोनाक्षी सिन्हा की पहली सीरीज ‘दहाड़’ का पोस्टर अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। हाथ में घड़ी पहने, आंखों में गुस्सा भरे सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक देखते ही बन रहा है।

इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। ‘दहाड़’ में उनके किरदार का नाम अंजलि भाटी है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘एक पावरफुल शेरनी ही छुपी हुई सच्चाई को उजागर कर सकती है। नई सीरीज, 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

लोगों को पसंद आया सोनाक्षी का दबंग लुक

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा इस सीरीज में डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय डायरेक्ट कर रहे हैं और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी ‘दहाड़’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब किसी को थप्पड़ से डर नहीं लगेगा’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सोनाक्षी सिन्हा मैं इस सीरीज के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता’।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल लेडी दबंग हो आप’। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मों की बात करें तो बीते साल उनकी फिल्म ‘डबल एक्सेल’ में नजर आई थीं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन समीक्षकों ने काफी सराहना मिली थी।

 

Related Articles

Back to top button