ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत बना सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश 

नई दिल्ली । सदियों से दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन इस मामले में पीछे होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, अब भारत ने यह जगह ले ली है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अब चीन नहीं है, बल्कि भारत है। इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार, 2023 में सबसे ज्यादा आबादी भारत की होगी, और अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के नवीनतम आंकड़ों ने मुहर लगा दी है।
यूएनएफपीए के आंकड़ों के मुताबिक, भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं, और इस देश की आबादी 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। और वहीं चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है। यूएनएफपीए की रिपोर्ट में बताया गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर है। रिपोर्ट में ताजा आंकड़े डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स की कैटेगरी में दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button