ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर (RRR) के लिए ट्रोलिंग पर जताई निराशा

बॉलीवुड से अपना करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार हैं। क्वांटिको सीरीज से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले काफी समय से बॉलीवुड और अपनी निजी जिंदगी को लेकर किये गए खुलासे के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

हालांकि, इस बीच प्रियंका चोपड़ा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को तमिल फिल्म बता दिया था, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

आपको लोग नीचे गिराने का कारण ढूंढते हैं- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने आरआरआर को तमिल फिल्म बताने पर ट्रोल करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं जो भी करती हूं, लोग उसमें गलतियां निकालने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है लोगों को ऐसा करने में मजा आता है।’

‘मैं हमेशा से एक फ्री-स्पिरिट रही हूं, लेकिन अब, मैं इन सब चीजों को लेकर थोड़ी सतर्क हो गई हूं, क्योंकि अब मेरा एक परिवार है, जिसके बारे में मुझे सोचना है। जितना ज्यादा आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, उतना ज्यादा लोग आपको नीचे गिराने पर कारण ढूंढते हैं। हालांकि, मेरे पास मेरे परिवार का, दोस्तों का और फैंस का समर्थन है और मैं उसी पर फोकस करना जरूरी समझती हूं।’

आरआरआर को प्रियंका ने बताया था तमिल फिल्म

आपको बता दें कि बीते महीने प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट में ‘आरआरआर’ पर बातचीत की। इस दौरान जब अमेरिकन एक्टर ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताया तो प्रियंका ने उनकी गलती सुधारने के चक्कर में उसे तेलुगु की जगह तमिल फिल्म बताया दिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ग्लोबल स्टार को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम की सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी, जिसके प्रमोशन के लिए वह कुछ दिनों पहले ही इंडिया आई हुई थीं। इसके अलावा वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट लव अगेन में नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button