ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव – सबको साथ लेकर कांग्रेस काम करेगी तो आएंगे अच्छे परिणाम

बिलासपुर | निर्माणाधीन जीएसटी भवन का निरीक्षण करने बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगामी चुनाव में भाजपा- कांग्रेस की स्थिति पर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बहुत परंपरागत उपजाऊ भूमि रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए, पिछले चुनाव में भाजपा को सीटें मिली। ऐसे में भाजपा का मनोबल जरूर टूटा हुआ है। भाजपा हमेशा संघर्ष करते दिखी है लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं दिखती है। फिर भी अपने सामने की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए।

सबको साथ लेकर कांग्रेस काम करेगी तो अच्छे परिणाम की पूरी संभावना है।कांग्रेस के आगामी चुनावी मेनिफेस्टो पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि पिछली बार की तरह मेनिफेस्टो बनाने का समय अब नहीं रहा, पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर हमने सबका सहयोग सुझाव और मार्गदर्शन लिया था, उन सुझावों को घोषणा पत्र में अंकित कर मेनिफेस्टो तैयार किया गया था, वैसा करने का समय अब नहीं बचा, उस तरह से घूमकर घोषणा पत्र में काम करने का समय अब नहीं है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मुद्दा बार-बार नहीं चलता। हिंदू धर्म की बात करना, दूसरे धर्म की बात करना, किसी को कम किसी को ज्यादा दिखाना, संघर्ष पैदा करना, कुछ लोगों को भावनात्मक रूप से यह प्रभावित कर सकता है लेकिन भारत की सभ्यता के वारिस देश के नागरिक परिपक्व हैं। आज नहीं तो कल इस बात को समझ लेंगे कि इसमें किसी का हित नहीं है। एक तरफ पूरे दुनिया को अपना परिवार मानने की बात होती है, दूसरे तरफ काट- काट के तोड़- तोड़ के ये चुनाव जीतने की बात करते हैं, यह मुद्दा लंबा नहीं चलेगा।

सीएम बनने के सवाल पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी तक जो परिस्थिति बनी हुई है मैं खुद नहीं जानता सीएम कब बनूंगा। राजनीति में आने का मैंने कभी नहीं सोचा था, लेकिन विधायक बना, नेता प्रतिपक्ष बना, सीएम के लिए नाम चल पड़ा। सीएम बना नहीं बना लेकिन मीडिया के माध्यम से बिना बने सीएम बन गया। मैं यह कह दूं कि मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता ये असत्य होगा। लेकिन मैंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने की पहल नहीं की, ये हाईकमान की बात रहती है, हाईकमान निर्णय करता है।

Related Articles

Back to top button