ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार रिपीट होने के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं. राज्य की कांग्रेस सरकार का फैसला सर्वे एजेंसी नहीं जनता करेगी.

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बयान जारी कर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से रटी रटाई बात अपनी सरकार के रिपीट होने की बात कह रहे हैं. वो दावा करते हैं कि कोई सर्वे एजेंसी ने सलाह दी कि सरकार रिपीट हो रही है. कौन सी सर्वे एजेंसी है, किस तरह के सर्वे हैं, उसकी हकीकत क्या है, वह फिर से मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन एक तरफ दावे हैं, विज्ञापन है, उनका मुस्कुराता चेहरा है, दूसरी तरफ अबला के आंसू है, कहीं ना कहीं श्वानों के नोचते बच्चों के शव है कानून व्यवस्था खराब है. माफियाओं के नाम राज होता है.

किसानों की जमीन नीलाम हो रही 

आगे पूनिया ने कहा कि राजस्थान अपराधियों की राजधानी हो गया उनकी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है. इसे अलीबाबा चालीस चोर की सरकार कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. नौजवान हैरान है, परेशान है. राजस्थान के किसानों की जमीन नीलाम हो रही है, जिस तरह से वह अवसाद में है. यह राजस्थान की कहानी बयां करता है. उनके दावे में कतई दम नहीं है. उनका फैसला सर्वे एजेंसी नहीं राजस्थान की जनता तय करेगी. जनता ने तय कर रखा है कि अशोक गहलोत सरकार को रिपीट नहीं राजस्थान के नक्शे से डिलीट करना है.

गौरतलब है कि कांग्रेस के एक दिवसीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के फिर से रिपीट होने का दावा किया. इसका कारण उन्होंने सर्वे एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वे को बताया.

 

Related Articles

Back to top button