ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

महाकाल मंदिर में दर्शनार्थी के साथ ठगी

उज्जैन। पुलिस के अनुसार, रविवार को नई- दिल्ली निवासी दर्शनार्थी नितिन भारद्वाज, मोहित अरोरा एवम दिशांत गैरा द्वारा मन्दिर कार्यालय में लिखित शिकायत की गई कि उन्हें पवन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा कहा गया कि वे मृत्युंजय कुमार नाम के व्यक्ति से भस्म आरती अनुमति बनवा सकते हैं। जिस पर मृत्युंजय द्वारा उनसे 4500 रुपये लेकर 03 श्रद्धालुओं की अनुमति बनाकर दी गई। जो कि आरती प्रवेश में जांच के दौरान नकली तथा किसी अन्य श्रद्धालु की अनुमति को एडिटिंग कर बनाई गई थी। इस आधार पर पवन कुमार और मृत्युंजय कुमार के विरुद्ध थाना महाकाल में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस संबंध में एडिशनल एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद श्रद्धालुओं को फांसने से लेकर उन्हें सुबह भस्म आरती में प्रवेश कराने तक सात लोग गिरोह बनकर काम कर रहे थे। ये लोग 250 रुपए की अनुमति के बदले 1500 रुपए वसूल रहे थे। सभी आरोपी किसी और की आरती परमिशन को एडिट कर बना देते थे. जिन सात आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें पवन शर्मा, मृत्युंजय कुमार, शेखर तिवारी, गौरव शर्मा, विशाल शर्मा, विपिन मकवाना शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल एक लैपटॉप और 4500 रुपए जब्त किये हैं अभी जांच में कुछ और नाम सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button