ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

वरुण गांधी के बिगड़े बोले, जो हमारी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे गाड़ियों के काफिले में चल रहे 

पीलीभीत । भाजपा सांसद वरुण गांधी ने राजनीति में भ्रष्टाचार का जिक्र कर कहा है कि जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं। वरुण ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में राजनीति में भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए किसी का नाम लिए बगैर यह बात कही। वरुण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके तरह-तरह के अर्थ निकले जा रहे हैं।
बता दें कि काफी समय से अपनी ही पार्टी की केंद्र और योगी सरकार पर हमलावर रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भ्रष्टाचार को लेकर फिर सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा, आज आप जब थाने जाते हैं, तब रिश्वत देनी पड़ती है। पेंशन, कमरा, आवास लेने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। यह जो पाप है, ये जो भ्रष्टाचार का समय चल रहा है, आपको क्या लगता है कि यह आपकी गलतियों की वजह से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, जब भी चुनाव आता है, तब लोग जाति-धर्म के आधार पर वोट देते हैं। लोग यह नहीं सोचते कि किसी अच्छे इंसान को जिताएं। उन्होंने कहा कि लोग यह नहीं सोचते कि कट्टर ईमानदार को जिताएं। लोग यह सोचते हैं कि यह प्रत्याशी सहधर्मी है इसलिए इसके साथ चलो।

Related Articles

Back to top button