ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

मुफ्त में खाना और बीयर नहीं दिया,  होटल में की तोड़फोड़

लुधियाना। बस स्टैंड के पास एक होटल में मुफ्त में खाना नहीं खिलाने पर कुछ युवकों ने कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। होटल का सफाईकर्मी हमले में बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है। हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ लोग तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

घायल सफाई कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि यादी नाम का युवक साथियों को लेकर अक्सर होटल में आता था। खाना खाने के साथ बीयर भी पीता था। कुछ दिन पहले भी वह होटल में आया और खाने की मांग करने लगा था। जब मैनेजर ने उसे खाना देने से मना कर दिया तो उसने फोन कर उन्हें धमकाया और बाद में अपने साथियों को साथ लेकर होटल पर आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

उसके साथियों के पास तेजधार हथियार और लाठियां थीं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने अजय कुमार उर्फ यादि, संदीप तवर और सुशील भगत और तीन से चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजय कुमार और संदीप तवर को गिरफ्तार कर लिया है।

लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य पिस्तौल सहित काबू

महानगर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआइए स्टाफ ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को तब काबू किया गया है, जब वह इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि फैजपुरा स्थित गली मल्लियां निवासी बिट्टू भइया उर्फ नंदू और नंगली भट्ठा स्थित बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी अजयबीर सिंह उर्फ अजय कहीं लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को धर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने सारी कहानी पुलिस को बता दी। जब आरोपियों को सीआइए स्टाफ में लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया है कि दोनों के खिलाफ लूटपाट के कुल चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने 2 अप्रैल को पिस्तौल के बल पर खंडेवाला चौक के पास एक युवक से एक्टिवा लूटी।

 

Related Articles

Back to top button