ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नाबालिग लडकी से छेड़छाड़ करने वाले शख्स को लोगों ने लात-घूंसों से पीटकर किया लहूलुहान

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा में फ्रिज ठीक करने के लिए घर में गए एक शख्स ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से आरोपी पूरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोपी की पिटाई का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। लोगो ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।दरअसल पूरा मामला 17 अप्रैल का है जब आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग के घर फ्रिज ठीक करने गया था।

उस समय नाबालिग लडकी घर पर अकेली थी। यह देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने लडकी को पानी लाने के बहाने किचन भेजा। जब लड़की पानी लेने जा रही थी तभी आरोपी ने लड़की को पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानाकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर लात-घूंसे, बेल्ट और चप्पल से जमकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लोगो ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी 2016 में भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button