ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कमला राजा कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, छात्रा के रेप का आरोप।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ग्वालियर के कमला राजा कॉलेज के उस असिस्टेंट प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है जिसके खिलाफ पिछले दिनों उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की ने बलात्कार एवं अप्राकृतिक शारीरिक संबंध का आरोप लगाते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। असिस्टेंट प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और निलंबन आदेश के दिन वह जेल में थे। संतोष यादव सहायक प्राध्यापक के खिलाफ दर्ज FIR का विवरण शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय ग्वालियर में अध्ययनरत् छात्रा के साथ अनैतिक कार्य करने, छेड़छाड़ करने, शारीरिक उत्पीड़न करने तथा दुष्कर्म करने की शिकायत पर श्री संतोष यादव, सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र, शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर म.प्र. के विरुद्ध पुलिस थाना, कम्पू, ग्वालियर में दिनांक 06.04.2023 को इनके विरुद्ध अपराध धारा 376, 376 (2) (ख), 376(2)(एन) 354 तथा 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। श्री संतोष यादव सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र, शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय, ग्वालियर को दर्ज अपराध प्रकरण में दिनांक 06.04.2023 को गिरफ्तार कर पुलिस/न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किया गया। श्री संतोष यादव का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं 7 के विपरीत होने के कारण राज्य शासन एतद् द्वारा श्री संतोष यादव, सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र, शासकीय कमलाराजा कन्या महाविद्यालय ग्वालियर को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (2)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button