ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बेखौफ एन्ट्रीे कर रहे भारी वाहनों को लेकर यातायात पुलिस ने लगाए साइन बोर्ड। लगेगा 5000 का जुर्माना।

(राजवर्धन सिंह) शिवपुरी शहर में नो एन्ट्रीक जोन में लगातार भारी वाहनों का आवागमन होता है मगर यातायात पुलिस इन भारी वाहनों पर कभी कभार कार्यवाही कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है और इन वाहनों के प्रवेश से मुसीबत आम जनता को कूटनी पड़ती है। आज फिर शिवपुरी यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव को एकाएक शहर में घुस रहे भारी वाहनों की याद आई और शहर के अलग अलग नाकों पर साइन बोर्ड लगवा डाले। अब देखना है कि नाकों पर लगे इन साइन बोर्ड की सार्थकता कितनी सफल होती है यह तो आने वाला वक्तर बताएगा या फिर भारी वाहन यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए इन बोर्ड को ही मुंह चिढ़ाते हुए शहर में धड़ल्लेक से घुसेंगे। यह प्रतिबंध सुबह 7 से रात 10 बजे तक रहेगा। इस नियम का उल्लं घन करने पर 5 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि आज यातायात पुलिस द्वारा आज शहर के 05 नाकों आईटीआई तिराहा¸ दो बत्ती चौराहा¸ फतेहपुर रोड़¸ फॉरेस्ट नाका¸ होटल ग्रीन व्यू रोड़ टर्न एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज टर्न पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए हैं जिसमे उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि भी अंकित की गई है। नो एंट्री बोर्ड उन स्थानों पर लगाए गए हैं जहां यातायात पुलिस के चेकिंग पॉइंट नहीं लगते हैं जिसके कारण भारी वाहन शहर में प्रवेश कर जाते हैं। भारी वाहन शहर में प्रवेश ना कर सकें इसके लिए यह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 7:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक बंद रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button