मुख्य समाचार
मुरैना में शौच गई महिला के ऊपर गिरी छत, दबने से मौके पर ही मौत।
मुरैना जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां लेट्रिंग गई महिला के ऊपर छत गिर गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आज सुबह की बताई गई है। महिला की मौत और हादसे से परिजन स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार हादसा सबलगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 का है। महिला घर के छज्जे पर बने टायलेट में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक छत महिला के ऊपर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
