ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जमानत पर छूटे आरोपियों ने गैंग पीड़िता के घर में लगाई आग पांच लोग झुलसे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़ित के घर आग लग गई, जिसमें दो बच्चे भी झुलस गए। इसमें एक बच्चा 7 महीने का और दूसरी बच्ची 2 महीने की है। बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित और उसकी मां का इलाज उन्नाव के जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित और उसकी मां का आरोप है कि गैंगरेप करने वाले मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे और डंडों से पीट दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। 2 मासूम बच्चों को जलाकर मारने की कोशिश की। 13 साल की नाबालिग लड़की से 13 फरवरी 2022 को गांव के ही 5 युवकों ने रेप किया था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई थी और 7 महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। गांव के रहने वाले 3 आरोपियों अमन, अरुण और सतीश को जेल भेजा गया था। वे एक महीने से जमानत पर हैं। झुलसे बच्चों को जिला हॉस्पिटल में इलाज के बाद हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मां बोली- समझौते का दबाव बनाया, उसके बाद आग लगा दी गैंगरेप पीड़िता की मां ने बताया, 'बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले जमानत पर बाहर आए हैं। आरोपी अमन व सतीश अपने 2 अन्य साथियों के साथ मेरे घर आए। उनके साथ मेरे देवर और ससुर भी थे। सभी रेप के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध किया तो हत्या करने की धमकी देने लगे। समझौता न होता देख आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडे से पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद छप्पर में आग लगा दी। 2 बच्चे झुलस गए। घर का सामान भी जल गया।' एम्बुलेंस से पीड़िता और झुलसे बच्चे को अस्पताल लाया गया। बच्चों की हालत गंभीर है।। पीड़िता ने आरोपियों की मदद करने का आरोप भी लगाया है। गैंगरेप पीड़िता की मां ने बताया, ''आरोपी केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरी लड़की को मारा, मुझे भी मारा। आग लगाई और बच्चों को आग में फेंक दिया।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button