ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

TMC नेता मुकुल रॉय हुए लापता, बेटे ने किया दावा।

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं. उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि सोमवार की शाम को उनके पिता को कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट लेनी थी. फ्लाइट रात को 9 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंच गई. लेकिन उनके पिता का कुछ भी पता नहीं चला. पूर्व रेल मंत्री के बेटे शुभ्रांशु ने बताया कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से कुछ भी पता नहीं लग रहा है और वह लापता हैं. टीएमसी नेता शुभ्रांशु ने कहा कि अब तक मैं अपने पिता से संपर्क करने में असमर्थ हूं. वह लापता हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रविवार को पिता-पुत्र के बीच बहस की भी बात सामने आई है. पत्नी के निधन के बाद से मुकुल रॉय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरे हुए हैं. बीते फरवरी महीने में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभ्रांशु ने यह भी दावा किया कि परिवार के लोगों ने एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है. पिछले करीब डेढ़ साल पहले भाजपा से टीएमसी में शामिल होने वाले मुकुल रॉय लगातार पब्लिक की नजरों से दूर थे. 2019 में बंगाल में भाजपा को लोकसभा की 40 में से 18 सीटें मिलने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है. 2021 के विधानसभा चुनाव में वह कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए. लेकिन भाजपा चुनाव हार गई. इसके बाद उन्होंने फिर टीएमसी का दामन थाम लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button