ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। लाइसेंसी बंदूक से युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या।

मुरैना शहर के ठाकुरवाली गली मौहल्ले में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जिस मकान के कमरे में गोली मारी उसमें वह किराए से रहता था। गोली की सूचना मकान मालिक ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की लाश का पीएम कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का शक है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी किसी ने हत्या की है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बता दें, कि शहर के ठाकुरगली मौहल्ले में युवक उदय सिंह सिकरवार किराए से रहता था। वह मुरैना शहर में निजी बस पर कंडक्टरी करता था। उसका पूरा परिवार मुरैना जिले के भैंसरोली गांव में रहता था। घटना के वक्त उसके कमरे में कोई दूसरा नहीं था। गोली की आवाज भी मकान मालिक ने नहीं सुनी। सुबह जब उसने देखा कि युवक कमरे से बाहर नहीं निकला है तथा उसके कमरे का दरवाजा बंद है तो खिड़की से झांक कर देखा जहां उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसके बाद मकान मालिक ने कोतवाली थाना पुलिस को खबर की जिस पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस का शव बरामद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button