ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो की मौत, पांच घायल

छत्तीसगढ़ आ रही बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। राजनांदगांव में तेज रफ्तार बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव अंदर ही फंस गया। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है। बस महाराष्ट्र के अमरावती से रायपुर जा रही थी। हादसा तुमीबोड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ है।

राजनांदगांव में सुबह करीब 6-7 बजे ग्राम कोहका के पास नेशनल हाईवे-53 पर बस ने आगे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी से भरी ट्रॉली अलग होकर बस के आगे फंस गई। इससे बस के केबिन में लगा शीशा टूट गया और अंदर फंसकर चालक व कंडक्टर की मौत हो गई। जबकि बस में सवार एक यात्री और ट्रैक्टर सवार चार लोग भी घायल हुए हैं।हादसा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक और कंडक्टर का शव बाहर निकाला जा सका है।

 

Related Articles

Back to top button