ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पूजा हेगड़े ने खुद को लेकर उड़ रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री में से एक पूजा हेगड़े इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार काम कर रहीं पूजा हेगड़े ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में अभिनेत्री लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने प्रोड्यूसर द्वारा कार गिफ्ट करने वाली अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।

इससे पहले अभिनेत्री को लेकर एक अफवाह भी बहुत तेजी से उड़ी थी कि वह और सलमान खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने इन अफवाहों को सिरे से नकारते हुए बताया था कि वह अभी सिंगल हैं। बात केवल यहीं नहीं रुकती है। इसके बाद भी पूजा को लेकर कई अफवाह उड़ाए जा चुके हैं। अब इसे लेकर अभिनेत्री ने अपना रिएक्शन दिया है।

हाल ही में, पूजा ने एक इंटरव्यू में इस बात का जवाब दिया कि क्या उन्हें प्रोड्यूसर ने कार गिफ्ट की है। अभिनेत्री ने कहा कि आए दिन मीडिया में उनके बारे में कुछ न कुछ नया छपता रहता है। मैं हर बात का जवाब लोगों को नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि अपने बारे में पता लगने वाली हर अफवाह का वह जवाब नहीं दे सकतीं।

इसी के साथ पूजा को लेकर यह भी अफवाह उड़ाई गई थी कि प्रोड्यूसर ने उन्हें कार गिफ्ट की थी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि इस खबर का पता लगने पर उन्होंने प्रोड्यूसर को स्क्रीनशॉट भेजा, और कहा, ‘अगर बदनाम करें, तो कम से कम मुझे कार दे तो दीजिए। तब यह बदनामी मैं आसानी से झेल सकती हूं।’

आपको बता दें कि पूजा हेगड़ा ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में भाग्यलक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित आगामी फैमिली एंटरटेनर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button