ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

राज्यपाल के कोरोना संक्रमित होने के कारण आंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह स्थगित

जयपुर | राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी को देखते हुए आमजनता से फेस मास्क लगाने, घरों से बाहर निकलते समय उचित दूरी बनाए रखने और स्वच्छता सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी से सरकार के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।राज्यपाल मिश्र पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव हो गए थे। राज्यपाल कोरोना से संक्रमित ही चल रहे हैं। उनकी रिपोर्ट अभी तक निगेटिव नहीं आई है। राज्यपाल ने कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए खुद को आइसोलेट कर रखा है। जयपुर स्थित राजभवन में नियमित रूप से उनके टेस्ट और स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग हो रही है। मेडिकल स्टाफ प्रोटोकॉल का मुताबिक उपचार कर रहा है। कुलाधिपति और राज्यपाल मिश्र के कोरोना संक्रमित होने के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का मंगलवार को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया है। राज्यपाल ने आम जनता से कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button