ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

KKR के नीतीश राणा और MI के ऋतिक शौकीन पर लगा भारी जुर्माना

आईपीएल 2023 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी गए थे। दरअसल, लाइव मैच में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई के ऋतिक शौकीन के बीच भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है। मैच में मुंबई ने कोलकाता पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।दरअसल, मैच के दौरान ऋतिक ने नीतीश को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था।

इसके बाद जब 29 साल के नीतीश वापस पवेलियन की ओर लौटने लगे तो 22 साल के ऋतिक ने कुछ शब्द बोले थे। इस पर नीतीश भड़क गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। बाद में मुंबई के स्टैंड-इन-कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करते हुए दोनों के झगड़े को रोका था।

इसके बाद नीतीश वापस पवेलियन लौट गए।अब मैच रेफरी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों को दोषी पाया और दोनों पर जुर्माना लगाया है। नीतीश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि ऋतिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नीतीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-वन के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। इतना ही सूर्यकुमार यादव पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इससे पहले स्लो ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेली।

अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। जवाब में मुंबई ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 43 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। अब मुंबई का सामना 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से है। वहीं, कोलकाता की टीम 20 अप्रैल को दिल्ली से भिड़ेगी।

 

Related Articles

Back to top button