ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान सरकार ने LPG की कीमतों में की बढ़ोतरी

पाकिस्तान वर्तमान समय में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहां महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने एलपीजी गैस के दाम भी बढ़ा दिए हैं। तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) ने रविवार को पाकिस्तान में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ओजीआरए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एलपीजी की कीमत पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) 10 प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दी गई थी।

पाकिस्तान में एलपीजी की नई कीमत 229 पाकिस्तानी रुपये तय की गई है। रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 120 पाकिस्तानी रुपये की वृद्धि की गई है। एलपीजी के साथ-साथ वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों को भी बढ़ा दिया गया है। वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 450 पाकिस्तानी रुपये की वृद्धि की गई है।इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने घोषणा की कि संघीय सरकार ने आगामी 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत 10 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

हाई-स्पीड डीजल, और लाइट डीजल तेल की दरें स्थिर रहीं, जबकि पेट्रोल की कीमत बढ़कर (PKR) 282 प्रति लीटर हो गई। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिट्टी के तेल की कीमत में भी (PKR) 5.78 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।इस बीच, विश्व बैंक ने पाकिस्तान के लिए सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति आय में 2021-22 में 1,613.8 अमेरीकी डॉलर से 2022-23 में 1,399.1 अमरीकी डॉलर की गिरावट का अनुमान लगाया है।

 

Related Articles

Back to top button