ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जंग में पहली बार ट्रांसजेंडर भी शामिल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के विरुद्ध मोर्चे पर पहली बार ट्रांसजेंडरों को तैनात किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बस्तर फाइटर्स के नाम पर नक्सली मोर्चे पर लड़ाकों की नियुक्ति की है। नियमों को शिथिल कर स्थानीय युवाओं को पुलिस में भर्ती के लिए बस्तर फाइटर्स का गठन किया गया है। इसमें 2100 जवानों की भर्ती की गई है, जिसमें नौ ट्रांसजेंडर भी हैं।नक्सल मोर्चे पर पहली बार ट्रांसजेंडर की तैनात की जा रही है। जवानों को जंगल वारफेयर सहित अन्य ट्रेनिंग दी गई है, जिससे वह नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अब इन कंपनियों की तैनाती बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित कैंपों में की जा रही है। ट्रांसजेंडरों को भी तैनात किया जा रहा है। बस्तर रेंज के आइजी पी सुंदरराज ने बताया कि ट्रांसजेंडर का चयन पुरुष और महिला श्रेणी में आवेदन के आधार पर किया गया है।बस्तर फाइटर्स में बस्तर संभाग में पहली बार तृतीय लिंग के नौ अभ्यर्थी आरक्षक पद में भर्ती होकर पुलिस विभाग में सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि पहले इनकी परीक्षा ली गई, जिसमें पास होने के बाद प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में बीजापुर में 241 और जगदलपुर में 691 जवानों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जिनकी तैनाती की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button