ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

मध्य मेक्सिको में एक रिजॉर्ट में गोलीबारी, सात की मौत

मेक्सिको सिटी । मध्य मेक्सिको में बंदूकधारियों ने एक रिजॉर्ट में सप्ताहांत की छुट्टियां मना रहे लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। ग्वानाजुआतो राज्य के कोर्टाजार नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है ‎कि ला पामा रिजॉर्ट में शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बयान में हमले के पीछे की वजह नहीं बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी के बाद हमलावरों ने स्पा सेंटर में तोड़फोड़ की और फरार होने से पहले सुरक्षा के लिए लगे कैमरे भी अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में तैराकी की पोशाक पहने हुए कई लोग रोते, चिल्लाते, अपने बच्चों को गले लगाते और भागते नजर आ रहे हैं। मेक्सिको के सैन्य कर्मी और पुलिस कर्मी एक हेलीकॉप्टर की मदद से हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button